मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। ड्रग्स मामला सामने आने के बाद से ही ड्रग्स मामले की जांच में एनसीबी जोरो से लगी हुई है। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती नें जुड़े 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नाम बताए हैं। जिसमे से 5 के नाम पहले ही सामने आ चुके था, अब इसमें एक और सेलिब्रिटी श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल हो गया है।

आपको बता दे इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और घर में काम करने वाले दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया है। इस दौरान इन लोगों से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं।

सक्सेस पार्टी में भारी मात्रा में हुआ था ड्रग्स का इस्तेमाल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट मुताबिक, यह एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म ‘छिछोरे’ की सक्सेस पार्टी में सुशांत राजपुत के फार्महाउस में हुई पार्टी में शामिल हुई थी। इस पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। इस पार्टी में श्रद्धा कपूर और ‘छिछोरे’ के अन्य कास्ट भी मौजूद थे। वहीं, एक और एक्ट्रेस जो इस पार्टी में शामिल हुई थी, उस पर रहस्य बना हुआ है।

See also  Drug Cartel : हाई प्रोफाइल ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश, रायपुर की इंटीरियर डिजाइनर मुंबई से गिरफ्तार…

फार्महाउस में श्रद्धा कपूर भी आई: रियाज

इससे पहले, सुशांत के फार्महाउस की देखरेख करने वाले रियाज ने बताया था कि सुशांत सिंह फार्महाउस में महीने में 3-4 बार आते थे। वहीं, रईस का कहना था कि उसने फार्महाउस में सैमुअल हाओकिप और शौविक चक्रवर्ती को पेपर्स को रोल करते हुए देखा था। मैनेजर ने यह भी खुलासा किया कि जब ‘छिछोरे’ की शूटिंग पुणे पास हो रही थी, तब श्रद्धा कपूर एक बार आईं थी। उन्होंने यह भी बताया की सारा अली खान नवंबर 2018 से फार्महाउस में आना शुरू किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।