रायपुर। लगातार दो दिनों से छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार 3800 के ऊपर बनी हुई है। गुरुवार को 3809, तो आज शुक्रवार को 3842 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 2614 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 667 मरीजों ने होम आइसोलेशन कम्पलीट किया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से 17 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 81617 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। 44392 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 645 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 36580 हो चुके हैं।

प्रदेश में रायपुर जिले से 672 मरीज मिले हैं। इसी तरह। दुर्ग  से 436, जांजगीर-चांपा से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से 185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाड़ा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कबीरधाम से 65, सुकमा व कांकेर से 63-63, बलौदाबाजार, सूरजपुर व सरगुजा से 62-62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोण्डागांव से 47, कोरिया से 43, गरियाबंद से 38, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 3, अन्य राज्य से 1 मरील मिले है।

See also  Bemetara Violence News: सांप्रदायिक हिंसा में सुलग रहा बिरनपुर, दो और शव हुए बरामद

आज छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों के आंकड़े :

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।