नेशनल डेस्क। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus )की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कोरोना कहर के बीच देशभर में एक राहत भरी खबर है। पिछले सात दिनों से लगातार 90 हजार से अधिक नये केस आ रहे थे, जिसपर आज विराम लग गया है। पिछले 24 घंटे में 86 हजार नये मामले दर्ज हुए हैं, देश में कोविड के अभी 1003299 एक्टिव केस हैं।

विभाग के आकड़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश Coronavirus India में पिछले 24 घंटे में 86 हजार नये केस आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,580 हो गई है और पिछले 24 घंटे में1130 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अब तक मृतकों का आकड़ा 88 हजार पहुंच चुकी है।

संक्रमण के मामलों में भारत दूसरे स्‍थान पर

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्‍थान पर है। भारत में कोरोना केसों का आंकड़ा अब 54 लाख के पार हो गया है।

See also  IND vs PAK T20 : बारिश डाल सकती है मैच के बीच में खलल,जाने मेलबर्न के मौसम का हाल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।