नेशनल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स मामले में बयान के दौरान श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत कौर का नाम लिया था रिया के बयान के बाद से ही बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है, सीबीआई और एनसीबी इस केस में जोरो से जुटी हुई है। अब एनसीबी जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत कौर को इस सप्ताह पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इन अभिनेत्रियों को इस सप्ताह के अंत में समन जारी कर सकता है क्योंकि इसने उन 10 लोगों के खिलाफ मामला बनाने की कोशिश की है जिन्होंने सुशांत राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया है।

बता दे रिया को 9 सितंबर को सुशांत को ड्रग्स देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 28 वर्षीय अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के अलावा, इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए अन्य लोग में उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के दो कर्मचारी और कथित ड्रग डीलर थे, जो बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं।

See also  सुशांत सिंह ड्रग्स कनेक्शन केस: अभी जेल में ही रहेंगी रिया चक्रवर्ती, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।