टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय आभासी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी सरकार द्वारा दी गई है। 

पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक कोरोना रोगियों के ठीक होने से बना रिकॉर्ड

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक कोरोना रोगियों के ठीक होने से भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों के ठीक होने का रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। परिणामस्वरूप ठीक होने की दर ने 80.86 प्रतिशत को छू लिया है।’
 

ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत

मंत्रालय ने आगे कहा, ‘देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा (1,01,468) कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या लगभग 45 लाख (44,97,867) हो गई है। वहीं ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत पर पहुंच गई है।’

See also  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तान से रिश्तों का खुलासा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।