टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के तिल्दा में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा की सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गई। हादसा एक ट्रेक्टर के बाइक को टक्कर मारने से हुआ। वंदना वर्मा अपने पति के साथ बुधवार देर रात रायपुर से बाइक पर लौट रही थीं। हादसा नेवरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी

जानकारी के मुताबिक, तिल्दा के वार्ड 19 की पूर्व पार्षद और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा अपने पति के साथ किसी काम से रायपुर आई थी। यहां से वह बाइक पर ही रात को लौट रही थीं। इसी बीच नेवरा क्षेत्र में जोता गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।

रायपुर किया गया रेफर, उपचार के दौरान मौत

हादसे के दौरान वंदना को सिर में चोट लगी। इसके बाद से ही वह बेहोशी की हालत में थीं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कांग्रेस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी की क्षति बताया है।

See also  जगदलपुर में किरण देव,कोंडागांव में लता उसेंडी, कोंटा में मंत्री कवासी लखमा जीते

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।