टीआरपी डेस्क। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा करीब 64 लाख तक पहुंच चुका है। देश में करीब एक लाख मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 81,484 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। जबकि 78,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। हालांकि 1095 मरीजों की जान भी चली गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 लाख 94 हजार हो गई है। इनमें से 99,773 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 42 हजार हो गई और 53 लाख 52 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है।

ICMR के मुताबिक, 1 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 67 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

See also  IND vs ENG 4th Test : मैनचेस्टर में टीम इंडिया की महापरीक्षा, चोट ने बढ़ाई चिंता, ऐसा हो सकती है प्लेइंग-11

मृत्यु दर में गिरावट

राहत की बात है कि भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस और मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.56% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 15% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।