मुंबई। सुशांत सिंह केस में एम्स ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद से नए सिरे से बयानबाजी हो रही है। इस बीच पूरे मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कहा है, कि अभी भी एजेंसी अभिनेता की मौत मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

बता दें कि एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी थी की एम्स के मेडिकल बोर्ड ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज करते हुए इसे ”फंदे से लटक कर खुदकुशी” करने का मामला बताया है।

सीबीआई को अपनी समग्र चिकित्सा-कानूनी राय में फॉरेंसिक डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम ने ”जहर दिए जाने और गला दबाकर” राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज किया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि जांच टीम को विसरा में जहर और मादक पदार्थ का कोई अंश नहीं मिला।

See also  कोरोना के कारण रायपुर, बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को किया गया रद्द

इसके अलावा यह भी खबर है कि सीबीआई जल्‍द ही सुशांत की बहनों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। हालांकि, सुशांत की बहन मीतू सिंह से सीबीआई पहले भी पूछताछ कर चुकी है। कोर्ट के आदेश के बाद से ही सुशांत केस सीबीआई के पास है। मामले में ड्रग्‍स ऐंगल सामने आने के बाद जांच की दिशा थोड़ी बदली जरूर है, लेकिन उम्‍मीद यही है कि सभी सिरे जुड़ेंगे और मौत का सच सामने आएगा।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।