टीआरपी डेस्क। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। इस चिट्‌ठी में अमित ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित ने पत्र में लिखा है कि मरवाही उप चुनाव जीतने के लिए आपने खुलेआम साड़ी, शाॅल, शराब, कंबल, बर्तन, बकरा, बाली, पायल, सब बंटवा दिए। एक-एक वोट के लिए 15 हजार रुपए भी दे दिए। इतनी सौगातों के अलावा आपने मेरी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को अपनी अपार उदारता से कांग्रेस प्रवेश भी करा लिया। आपके इशारों पर चलने वाले अपने प्रिय अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी बना दिया।

चुनाव जीतने को लेकर किस बात का डर है?

अमित ने खत में आगे लिखा कि आपको चुनाव जीतने को लेकर किस बात का डर है कि आप राज्यपाल के नाम के दुरुपयोग से कानून को ही रातों-रात बदलकर और मोतिमपुर में तंत्र मंत्र से मुझे चुनाव लड़ने से भी रोकना चाहते है? आप मेरे स्वर्गीय पिता जी और मुझ से जोगेरिया रोग से ग्रसित थे। अब मेरी मां और मेरे दुधमुंहे बेटे की मां ऋचा का भी जोगिया रोग आपको हो गया है उम्मीद करता हूं कि कोरोना की वैक्सीन के साथ जोगेरिया की भी वैक्सीन जल्द आएगी, ताकि आप जल्द स्वस्थ हो सकें।

See also  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीनों कृषि विधेयकों को दी मंजूरी

3 नवंबर को होनी है वोटिंग

मरवाही उपचुनाव को लेकर नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तक होगी। नॉमिनेशंस की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी। 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद वोटिंग 3 नवंबर को होगी। वोट की गिनती यानी नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। दरअसल, पिछले दिनों इस सीट से विधायक और प्रदेश के पहले सीएम अजीत जोगी का निधन हो गया। जिसके बाद यह सीट खाली थी। इससे अब उनके बेटे जनता कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार अब तक तय नहीं हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।