रायपुर। Raipur police जिले के आरंग इलाके में रविवार को पुलिस की एसयूवी कार को ट्रक ने टक्कर मारी दी, इस हादसे में 5 जवान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि एसयूवी में सवार पुलिस टीम एक जांच के सिलसिले में आरंग जा रही थी।

यह टीम रायपुर पुलिस की सायबर सेल से जुड़ी टीम बताई जा रही है। पुलिस जवानों को शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं। इनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। घायल जवानों में वीरेंद्र, कृपा सिंधु पटेल, जमील खान, किशोर सेठ और आशीष द्विवेदी शामिल हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

See also  अमेरिका-ईरान जंग खत्म होने के एलान से झूमा बाजार, सेंसेक्स 1080 और निफ्टी 330 अंक उछला, रुपया 53 पैसे मजबूत…