नई दिल्ली। Coronavirus Cases in India : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कारण कम उम्र के मरीजों की भी मौत के मामले भी अब सामने आ रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी।

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों (Coronavirus Cases in India) का आंकड़ा 73 लाख के पार हो गया है। कोरोना (Covid 19 Infected) से अब तक 73 लाख 7 हजार 98 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गुजरे 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 708 नए मरीज मिले। बुधवार को 680 लोगों की जान गई और 76 हजार मरीज रिकवर हुए। संक्रमण की वजह से 1 लाख 11 हजार 266 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि अब तक 63 लाख 83 हजार 442 लोग ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 8 लाख 12 हजार 390 मरीजों ( Corona Active Case in India ) का इलाज जारी है।

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का कोरोना से निधन, CM बघेल ने जताया शोक, कहा- उनका जाना एक बड़ी क्षति

कोरोना से 26 से 60 साल के 45% मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से कम उम्र के मरीजों की भी मौत तेजी से बढ़ने लगी है। अब तक जान गंवाने वाले 45% मरीज ऐसे थे जिनकी उम्र 26 से 60 साल के बीच थी। आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से जान गंवाने वाले सबसे ज्यादा 70% मरीज पुरुष थे, जबकि 30% मरीज महिलाएं थीं। इनमें 53% मरने वाले मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी।

अब तक हुई टेस्टिंग?

ICMR के मुताबिक, 14 अक्टूबर तक कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 9 करोड़ 12 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,36,183 सैंपल की टेस्टिंग ( Covid 19 test) कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में हो रही गिरावट

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.52% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 11% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 87% पर है।

See also  कोरोना काल के बीच इस देश में 5 नवंबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और थिएटर, योग संस्थानों को भी मंजूरी

दुनिया में Corona के कितने केस?

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस (Covid Caces in World) के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी के चलते दुनिया में रिकॉर्ड स्तर पर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.80 लाख कोरोना के मामले बढ़े हैं। इससे पहले दुनिया में 10 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 3.70 लाख केस आए थे।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 87 लाख लोग कोरोना संक्रमित ( Corona infected in World) हो चुके हैं। इसमें से 10 लाख 96 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। तो वहीं 2 करोड़ 91 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 85 लाख से ज्यादा एक्टिव केस ( Corona Active Cases in World) हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  जब सीएम भूपेश बघेल ने देवेंद्र नगर चौक पर ठहाके लगाए और ली चाय की चुस्कियां