नई दिल्ली। India CoronaVirus Cases in india देश में एक बार फिर दैनिक कोरोना वायरस मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोविड-19 के कुल मामले भले ही 74 लाख को पार कर गए हैं, लेकिन दैनिक मामलों में गिरावट एक सकारात्मक संकेत है।

शुक्रवार को कोरोना के 63,371 मामले दर्ज किए गए। वहीं, आज कोविड-19 के 62,212 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। दूसरी तरफ, वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 65 लाख के पार पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 62,212 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, इस दौरान 837 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 से 74,32,681 लोग संक्रमित हुए हैं। 
 

कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,24,596 हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,95,087 है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के अंतर में वृद्धि हो रही है। वहीं, अब तक 1,12,998 लोगों की वायरस से मौत हुई है। 

See also  सीएम भूपेश बघेल पहुंचे सक्ति,कहा- अब नहीं होगी बारदाना की कमी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।