पटना/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chhattisgarh cm bhupesh baghel ) ने दावा किया कि बिहार में कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। उसके बाद महागठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में जो भी वादे किये गये हैं उसे शब्दश: लागू किया जाएगा।

‘बोले बिहार, बदले सरकार’ कार्यक्रम के प्रेस कांफेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस जो कहती है, उसे करती है, देखना हो एक बार छत्तीसगढ़ जरूर आएं। वहां किसानों से गोबर तक दो रुपये किलो सरकार खरीदती है।

हर किसान को सरकार दस हजार रुपये प्रति एकड़ देती है। समर्थन मूल्य पर अनाज भी खरीदती है। 19 लाख किसानों का दस हजार करोड़ रुपये माफ किया गया। बिहार में तो अनाज की तय सरकारी कीमत भी नहीं मिलती है।

बघेल रविवार को सदाकत आश्रम में कांग्रेस का अभियान गीत ‘बोले बिहार, बदले सरकार’ लांच करने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास स्वर्णिम रहा है। आरोप लगाया कि सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) ने बदहाल बना दिया।

See also  ED ने इस भाजपा नेता के छोटे भाई के घर पर दी दबिश, दुकान में मिल चुके हैं वन्यप्राणी के अवशेष

बघेल ने कहा, राज्य रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सहित सभी मामलों में सबसे निचले पायदान पर है। जनता सवाल पूछ रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी को झटका देने की आदत है। नोटबंदी, जीएसटी और अब लॉकडाउन। बिना सोचे-समझे लॉकडाउन से परेशानी ऐसी बढ़ी कि दिल्ली की सड़कों पर लोग उतर आये। 17 लाख मजदूर बिहार लौटकर आए।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

बघेल ने कहा कि बाजार समितियों को भंग करने से किसानों को क्या लाभ हुआ, कोई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे। इसी का अनुकरण केन्द्र कर रहा है। सरकार किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बना देना चाहती है। छोटे व्यापारी को चंद बड़े व्यापारियों का एजेन्ट बनना होगा। एक बड़े व्यापारी ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

बघेल ने कहा कि नागपुर में एक लाख टन का गोदाम भी तैयार कर लिया। व्यापारी खेत से लेकर सारे मेड़ तोड़ देंगे। किसान अपना खेत भी भूल जाएंगे। अगर सरकार किसान का हित चाहती है तो कानून में यह प्रावधान करे कि समर्थन मूल्य से कम पर किसी को खरीद करने नहीं दिया जाएगा।

See also  क्रिकेट जगत को 'डकवर्थ-लुईस पद्धति' का नियम बताने वाले टोनी लुईस का निधन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।