रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1894 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इस आंकड़े को देख माना जा सकता है कि कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इससे पहले रोजाना 2 हजार से ऊपर मरीज मिल रहे थे। 10 लोगों की मौत की खबर है।

आज कोरबा, रायगढ़ एवं बलरामपुर में रायपुर से ज्यादा मरीज मिले।  कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी थोड़ा सा घटा है। प्रदेश में इस सम कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 26 हजार 750 है। बीच में यह आंकड़ा लगातार 27 हजार से ऊपर रहा था।

आज दुर्ग में 67, राजनांदगांव में 119, बालोद में 71, बेमेतरा में 19, कवर्धा में 30, रायपुर में 144, धमतरी में 70, बलौदाबाजार में 76, महासमुन्द में 56, गरियाबंद में 22, बिलासपुर में 92, रायगढ़ में 176, कोरबा में 159, जांजगीर चाम्पा में 118, मुंगेली में 22, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 28, सरगुजा में 39, कोरिया में 38, सूरजपुर में 46, बलरामपुर में 179, जशपुर में 56, कोंडागांव में 15, दंतेवाड़ा में 35, सुकमा में 50, कांकेर में 64, नारायणपुर में 3, बीजापुर में 43 एवं अन्य राज्य से 3 मरीज मिले।

See also  ECI ने 7 से 30 तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

मरीजों की मौत

  • 1 गोबरा नवापारा (रायपुर) निवासी 59 वर्षीय महिला (वी.केयर हॉस्पिटल रायपुर)
  • दुबे कॉलोनी मोवा रायपुर निवासी 85 वर्षीय वृद्ध (एम्स रायपुर)
  • भखारा धमतरी निवासी 31 वर्षीय युवक (डीसीएच हॉस्पिटल धमतरी)
  • भटगांव बलौदाबाजार निवासी 70 वर्षीय वृद्धा (होम आइसोलेशन)
  • नवरेठीपारा बलौदाबाजार निवासी 66 वर्षीय पुरुष (एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर)
  • ग्राम घना वार्ड नंबर-10 बलौदाबाजार निवासी 18 वर्षीय युवती (ट्रांसिट अवधि में मृत्यु)
  • कुम्हाली जामगांव दुर्ग निवासी 44 वर्षीय महिला (सेक्टर-9 हॉस्पिटल भिलाई-दुर्ग)
  • बड़े नवापारा बरमकेला रायगढ़ निवासी 78 वर्षीय वृद्ध (एमसीएच डीसीएच रायगढ़)
  • संकरा बरमकेला रायगढ़ निवासी 80 वर्षीय वृद्ध (एमसीएच डीसीएच रायगढ़)
  • अकलतरा (जांजगीर चाम्पा) निवासी 75 वर्षीय वृद्ध (डीसीएच हॉस्पिटल बिलासपुर)

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।