टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बदमाशों ने सिविल लाइंस क्षेत्र से बुधवार देर रात एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया। इसके बाद परिजनों से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
परिजनों ने पुलिस की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, शंकर नगर निवासी एक कारोबारी के बेटे सोहेल खान को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद परिजनों के पास कॉल किया और फिरौती की रकम मांगी। इस पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई।

एक भाटागांव और दो गरियाबंद से गिरफ्तार

सारी रात की गई कोशिशों के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक भाटागांव और दो को गरियाबंद से गिरफ्तार किया गया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वारदात में चार आरोपी शामिल थे। वहीं इसमें सट्टे का विवाद भी सामने आ रहा है।

See also  Aam Aadmi Party: 21 सितंबर को आतिशी लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में ये नए चेहरे ले सकते हैं शपथ

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।