पटना। बिहार के चुनावी माहौल (Bihar Assembly Election 2020) में बीजेपी की प्रदेश इकाई ने अपने दो वर्तमान विधायकों सहित सात नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की है। बिहार बीजेपी (Bihar BJP) के अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने रक्सौल से विधायक अजय कुमार सिंह और बगहा के विधायक आर.एस पांडेय को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इन दोनों विधायकों ने टिकट कटने के बाद बागी तेवर (Rebel BJP Leaders) अपनाते हुए पार्टी के खिलाफ यहां से चुनाव मैदान में हैं।

इसके अलावा पार्टी ने पांच अन्य नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें भी छह साल के निष्काषित कर दिया है। बिहार बीजेपी द्वारा जिन पांच लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें चार पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद के नाम शामिल हैं।

इन नेताओं पर भी बिहार बीजेपी ने की कार्रवाई

  • विश्वमोहन कुमार, पूर्व सांसद, सुपौल
  • विजय गुप्ता, पूर्व विधायक, सुगौली
  • प्रदीप दास, पूर्व विधायक, कसबा
  • विभास चंद्र चौधरी, पूर्व विधायक, बरारी
  • किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक, सुपौल
See also  ICSE Board Result 2025: आईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

12 अक्टूबर को भी निष्काषित हुए थे बीजेपी के 9 बागी नेता

इससे पहले, संजय जायसवाल ने 12 अक्टूबर को भी बिहार बीजेपी के नौ बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया था। जिन नौ बागी नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई हुई थी, उनके नाम हैं- राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी, रविंद्र यादव, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप।

बिहार में बीजेपी 112 और जेडीयू 115 सीटों पर लड़ रहे चुनाव

बता दें कि बिहार में बीजेपी सीटों पर 112 चुनाव लड़ रही है, वहीं उसकी सहयोगी जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को नौ सीटें दी हैं जबकि जेडीयू ने भी जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम पार्टी को अपने खाते से सात सीटें दी हैं।

वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

See also  BREAKING: हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार और आलोक शुक्ला को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह के अंदर मांगा जवाब

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।