कोरबा। कोरोना वायरस ( corona virus ) का खौफ लगातार जारी है। अभी एक खबर मिली है की एसईसीएल ढेलवाडीह कॉलोनी में आज सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मृतक कोविड पॉजिटिव ( Covid positive ) था और इसी दहशत में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

वहीं दूसरी ओर ढेलवाडीह कॉलोनी केलोगों ने शव को बंधक बना लिया है, उनकी मांग है कि मृतक का मौके पर फिर से कोरोना ( corona ) टेस्ट कराया जाए। उनकी मांग यह भी है कि एसईसीएल प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरों को भी घटनास्थल पर बुलाया जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना प्रभारी भी ढेलवाडीह कॉलोनी पहुंच गए हैं। गुस्साए लोग लगातार एसईसीएल और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है, बहरहाल पुलिस शव के सुपुर्दगी के प्रयास में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि एसईसीएल ढेलवाडीह के कॉलोनी में इन दिनों भीषण रूप से कोरोना का संक्रमण देखा गया। अब तक 300 से ज्यादा लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि की जा चुकी है। कड़े लॉकडाउन से जूझ रहे ढेलवाडीह कॉलोनी में कोरोना से निबटने के तरीके पर भी लोगों की आपत्तियां सामने आई है।

See also  BREAKING : रायगढ़ कोविड अस्पताल में गूंजी नवजात बच्चे की किलकारी, मेडिकल स्टाफ ने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का सफल इलाज कर पेश की मिसाल

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।