नई दिल्ली।( covid-19 in india) भारत कोरोना वायरस को लेकर लगातार राहत भरी खबरें आ रही हैं। देश में कोरोना वायरस का कहर अब अपने ढलान पर है और इसके नए केसों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को भारत में 101 दिन बाद सबसे कम कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को भारत में करीब 36 हजार नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए, जो 101 दिनों बाद सबसे कम है। इससे पहले यानी अब से तीन महीने पहले जुलाई 17 जुलाई को करीब 35 हजार नए मामले सामने आए थे। इस तरह से देखा जाए तो अब ऐसा लग रहा है कि भारत कोरोना वायरस से जंग जीतने के काफी करीब पहुंच चुका है।

वैक्सीन वितरण के लिए बन रहा स्वास्थकर्मियों का डेटा

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, कई राज्यों ने कोरोना वायरस के कहर पर एक तरह से नियंत्रण पा लिया है। कई ऐसे राज्य हैं जहां रिकवरी रेट काफी बेहतर है और नए मामलों के मिलने की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि देश के कोरोना आंकड़ों में भी गिरावट आई है।

See also  1500 घरों पर नजर रख रहा स्वास्थ्य विभाग, इमरजेंसी सेवा के लिए ही घर से निकलने की अनुमति

बता दें कि सितंबर के शुरुआती दो सप्ताह में कोरोना का तांडव देखने को मिला था। हर दिन औसतन 90 हजार नए केस सामने आ रहे थे, मगर उसी महीने के अंतिम सप्ताह से नए मामलों में गिरावट देखने को मिली और वह अब भी जारी है। इस तरह से देखा जाए तो सितंबर के मध्य में ही देश में कोरोना का पीक खत्म हो चुका है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।