बॉलीवुड डेस्क। ‘Bigg Boss 14’: बिग बॉस के हर सीजन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार ‘Bigg Boss season 14’ के हर एपिसोड में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले हफ्ते में एविक्शन की शुरुआत होने के बाद से यह जारी है। तूफानी सीनियर्स के टैग के साथ एंट्री करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला, हिना ख़ान और गौहर ख़ान भी बाहर जा चुके हैं। अब बारी है वाइल्ड कार्ड एंट्री की।

Wild card entry in ‘Bigg Boss 14’

आपको बता दे कुछ दिनों पहले ही कविता कौशिक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है। अब खबर है कि जैस्मिन भसीन के दोस्त और ऐक्टर अली गोनी ‘बिग बॉस 14’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री ( Wild card entry in ‘Bigg Boss 14’ ) लेने वाले हैं। वह नवम्बर के पहले हफ्ते में एंट्री कर लेंगे।

एंट्री के पहले ही अली गोनी ने किया ट्वीट

हाल ही के एपिसोड में जब जैस्मिन भसीन की राहुल वैद्य से लड़ाई हुई तब भी अली गोनी ने जैस्मिन का साथ दिया और ट्वीट किया, ‘अली की शेरनी फिर शिकार करेगी।’ अली गोनी की एंट्री से जैस्मिन भसीन को भी अपना सच्चा दोस्त और एक बड़ा सपॉर्ट मिल जाएगा।

See also  AIR India Cyberattack: क्या आप भी हैं Air India के यात्री ? कहीं आपका भी पर्सनल डेटा तो नहीं हुआ लीक ? जाने पूरी डिटेल्स

Bigg Boss 14 के घर में आने के लिए तैयार है : अली गोनी

बता दें कि अली गोनी को मेकर्स ने शुरुआत में ‘Bigg Boss 2020’ के अप्रोच किया था। लेकिन ऐक्टर के बिजी शेड्यूल और कमिटमेंट के कारण तब बात बनते-बनते रह गई थी। पर अब अली गोनी बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए तैयार हैं। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सोर्सेज ने बताया कि अली गोनी नवंबर के पहले हफ्ते में बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।