टीआरपी डेस्क। बिलासपुर पुलिस ने शनिवार शाम हुए किसान के अपहरण मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस केस में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिल्हा क्षेत्र में किसान का शनिवार की शाम अपहरण कर लिया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने ग्राम बिटकुली निवासी अशोक कुमार कुर्रे को किडनैप किया था। पेशे से किसान अशोक को अपहरणकर्ताओं ने शराब पीने चलने की बात में उलझाया और अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए।

किडनेपर्स का आया फोन, मांगे 50 हजार

इसके बाद किडनेपर्स की गाड़ी पचपेड़ी इलाके जंगल की तरफ गई। फिर अशोक के भाई के पास एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा बड़ा भाई मेरे कब्जे में है अगर सही सलामत चाहते हो तो 50 हजार रुपए लेकर पचपेड़ी जंगल की तरफ आ जाओ नहीं तो तुम्हारे भाई को बिहार ले जाकर मार डालेंगे। इसकी सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। एसपी ने एक टीम गठित की और मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए टीम जंगल में छापा मारने पहुंची। पुलिस को देख सभी आरोपी भाग रहे थे, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ लग ही गई और मामले में अब सभी से पूछताछ जारी है।

See also  Balodabazar Violence : गिरफ्तारी देने SP दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रुद्र गुरु

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।