काबुल। (Terrorist attack in kabul University) अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अबतक 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है। पूरे कैंपस को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। कैंपस के अंदर से अब भी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पिछले पांच घंटों से मुठभेड़ जारी है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने काबुल विश्वविद्यालय पर हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रिपोर्ट के अनुसार, काबुल विश्वविद्यालय के पास गोलाबारी तब हुई जब अफगान और ईरानी अधिकारी विश्वविद्यालय में एक पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रहे थे। अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने पुष्टि की कि बंदूकधारियों का एक समूह ने आज दोपहर में काबुल विश्वविद्यालय के परिसर में गोलीबारी की है।

See also  छठ पूजा पर बिलासपुर-दुर्ग-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 16 और 17 नवंबर को दुर्ग से होंगी रवाना

हमले के बाद अफगान स्पेशल फोर्स और विदेशी कमांडों की टीम भी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुकी है। पिछले पांच घंटों से हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। विश्वविद्यालय जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है।

पहले भी हमले का शिकार हो चुका है विश्वविद्यालय

पिछले साल इस विश्वविद्यालय के गेट पर बम विस्फोट में आठ लोगों की जान चली गयी थी। वर्ष 2016 में बंदूकधारियों ने एक अमेरिकी विश्वविद्यालय पर हमला किया था और 13 लोगों को मार डाला था।

पिछले ही महीने इस्लामिक स्टेट ने राजधानी के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची के एक शिक्षण केंद्र में एक आत्मघाती बम हमलावर भेजा था जिसके हमले में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गयी थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कोरोना के मद्देनजर राज्यसभा का चुनाव स्थगित,55 सीटों पर 26 मार्च को होना था चुनाव