नई दिल्ली। (corona in india) देश में एक्टिव केसों में एक महीने से लगातार गिरावट आ रही है। इस मामले में भारत अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां सिर्फ 4.34% मरीजों का इलाज चल रहा है। 26% के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 11% के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। इटली और बेल्जियम भी टॉप-5 देशों में शामिल हो गए हैं।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 83 लाख के पार हो गया है। अब तक 83 लाख 12 हजार 947 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 76 लाख 54 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 23 हजार 650 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 5 लाख 33 हजार 27 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

इन 4 राज्यों में केस फिर से बढ़ने लगे

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में मणिपुर, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ी है। मणिपुर में अक्टूबर की शुरुआत में 2000 एक्टिव केस थे जो अब 3500 हो गए हैं।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- PSC मेन्स परीक्षा पर लगी रोक, 18 अक्टूबर से होनी थी परीक्षाएं

दिल्ली में 26 हजार से बढ़कर 33 हजार, केरल में 77 हजार से 86 हजार और पश्चिम बंगाल में 26 हजार से बढ़कर 36 हजार एक्टिव केस हो गए हैं। इसे रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर फोकस करना होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।