टीआरपी डेस्क। दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है। इससे पहले वो सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती थी। पिछले 4 दिनों से वो अस्पताल में इलाज करा रहे थे, लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी।

जिसके बाद आनन-फानन में रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजय बघेल को घबराहट और सांस लेने की समस्या हो रही है। जिसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल से उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सुबह चक्कर आ रहे थे और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। इस पर उन्हें सेक्टर-9 स्थित अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उनका सीटी स्कैन कराया। फिर बताया गया कि उनके ब्रेन की नसें सिकुड़ी और कमजोर हो गई है। इसके चलते ब्लड सर्कुलेशन की समस्या आ रही है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर एम्स रेफर कर दिया।

See also  CG Bharatmala compensation scam case: भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में फरार तहसीलदार-नायब तहसीलदार गिरफ्तार, फर्जी डॉक्यूमेंट से 43 करोड़ का घोटाला

आपको बता दें कि मरवाही में सांसद विजय बघेल ने जनसंपर्क किया। साथ ही बिहार में चुनावी दौरा पूरा करने के बाद छत्तीसगढ़ लौटे। वहीं अब उनका तबीयत खराब हुआ है। फिलहाल एम्स में उनका उपचार चल रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।