रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1,679 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। वहीं 1817 मरीज स्वस्थ हुए। कोरोना से राज्य में कुल 1,80995 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,725 है।

आज मिले कुल 1679 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 204202 हो गई है। आज 18 कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ प्रदेश में 2482 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

आज दुर्ग में 95, राजनांदगांव में 113, बालोद में 56, बेमेतरा में 27, कवर्धा में 39, रायपुर में 174, धमतरी में 52, बलौदाबाजार में 45, महासमुन्द में 61, गरियाबंद में 41, बिलासपुर में 188, रायगढ़ में 168, कोरबा में 163, जांजगीर चाम्पा में 184, मुंगेली में 11, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3, सरगुजा में 36, कोरिया में 16, सूरजपुर में 22, बलरामपुर में 29, जशपुर 15, बस्तर में 52, कोंडागांव में 17, दंतेवाड़ा में 24, सुकमा में 7, कांकेर में 25, नारायणपुर में 4, बीजापुर में 8 एवं अन्य राज्य से 4 मरीज मिले।

See also  Gold Price today 28 October 2020 : सोने के भाव में गिरावट, क्या दिवाली तक जारी रहेगी नरमी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।