नई दिल्ली। (Covaxin Phase 3 Trial In india) भारत में कोवैक्सीन का ट्रायल चल रहा है जिसके दो चरण सफतलता पूर्वक पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे की तैयारी है। जिसके लिए वॉलिंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से संबद्ध अस्पताल में शुरू हो है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी प्रो मंसूर ने दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करने के लिए कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। वैक्सीन के चरण- III परीक्षण का उद्देश्य इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और भारत के बीच एक सहयोग के तहत कोविड -19 वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता का मूल्यांकन करना है।
बता दें कि क्लिनिकल ट्रायल के प्रबंधन के लिए डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वकीलों से युक्त एक नैतिक समिति गठित की गई थी और टीका परीक्षण के लिए आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। जो वॉलिंटियर्स परीक्षण से गुजरेंगे, उन्हें आईसीएमआर दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रा व्यय और अन्य लाभ प्राप्त होंगे।
Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

