बिलासपुर। कोरोना काल में नए कोरोना मरीजों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में हत्या के मामले भी लगातार सामने आ रहें है। ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आई जहाँ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक 23 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

बता दें कि तीन आरोपीयों ने मीलकर युवक की हत्या की है। सूत्रों ने बताया दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबित यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र कस्तूरबा नगर का है। बताया जा रहा है की युवक हरिशंकर यादव के पिता बबलू यादव से पूरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ था । विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों अपराधियों ने इस घटना कों अंजाम दिया।

हत्या करने वाले तीन आरोपीयों में से दो आरोपी को पु​लिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने बताया की एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

See also  ऑनर किलिंग की बजाय प्रेम प्रसंग का निकला मामला, प्रेमी ने की थी युवती की हत्या, परिजनों को फंसाने की रची थी साजिश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।