स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अब नाइकी की जगह एमपीएल ( MPL ) छपा दिखाई देगा। बता दें कि फंतासी गेम से जुड़े मोबाइल प्रीमियर लीग ( MPL ) की सहायक कंपनी ‘एमपीएल स्पोर्ट्स एपेरल एंड एक्सेसरीज’ को अगले तीन साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पोशाक प्रायोजक चुना गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( BCCI ) ने आज मंगलवार को विज्ञप्ति जारी इस बात की जानकारी दी। यह करार दिसंबर 2023 तक के लिए है। बता दें अब भारतीय पुरुष टीम, महिला टीम के साथ-साथ अंडर-19 टीम की जर्सियों में भी एमपीएल छपा दिखाई देगा।

इस करार के बाद बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि ‘हमें टीम इंडिया के लिए और देश में खेल के व्यापार के लिए एक नई सीमा पार करनी है। हम एमपीएल स्पोर्ट्स जैसे युवा भारतीय ब्रांड के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित है।

बोर्ड के मुखिया सौरव गांगुली ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, ‘इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सामान भारतीय क्रिकेट फैन तक पहुंचाना है यह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात होगी।

See also  तीसरे चरण के चुनाव में 392 करोड़पति, 244 पर क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में सबका बायोडाटा...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।