रायपुर। आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी समुंद्र सिंह को 3 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया है। आज दोपहर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने कोर्ट में पेश किया था। डेढ़ साल बाद पूर्व आबकारी आयुक्त समुद्र राम सिंह को EOW व एसीबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 13 1(b),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,120 b भारतीय दंड संहिता के मुख्य आरोपी समुंद्र सिंह को EOW/ACB की संयुक्त टीम ने आज सुबह ही समुद्र राम सिंह के बोरिया कला के निवास से गिरफ्तार किया है।

EOW/ACB की कुल 5 टीमो ने अलग अलग जगह पर छापा मारकर समुंद्र राम सिंह को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। समुद्र राम सिंह अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक eow ने अपराध क्रमांक 12/2019 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,409,420 ,120 ब भा द वी में समुद्र राम सिंह पर 10000 की घोषणा की थी।

See also  ब्रेकिंग: कोरोना के बाद भी जारी रहेगी Online Classes, नए पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटी है NCERT

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।