बॉलीवुड डेस्क। Drugs Case: सुशांत सिंह के मौत के बाद से बॉलीवुड में आए ड्रग्स एंगल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB ) की टीम जोरो से जांच में लगी हुई है।

वही दो दिन पहले ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि शनिवार 21 नवंबर को Narcotics Control Bureau ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान भर्ती के घर से गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे।

कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया था।

बता दें भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है।

See also  SC Collegium Recommendation : अरूप कुमार गोस्वामी होंगे छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस!