नई दिल्ली। Ahmed Patel died from Corona कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिवि होने के बाद करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3.30 उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे फैजल ने अपने पिता के मौत की पुष्टि की। अहमद पटेल 71 वर्ष के थे।

कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस में रहकर सांस ली और सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। हम उन्हें याद करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना।

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैं लगातार सलाह और परामर्श लेती थी। वे एक ऐसे दोस्त थे जो हम सभी के साथ खड़े रहे, दृढ़, निष्ठावान और अंत तक भरोसेमंद रहे। उनका निधन एक विशाल शून्य छोड़ देता है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

See also  निकाय चुनाव: पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें,युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में उत्साह, कहीं कहीं ईव्हीएम खराब होने की खबर, देखें तस्वीरें

अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…