कोमाखान/महासमुंद।विशाखापट्टनम ने राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद आ रहे गैस टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कोमाखान के पास नेशनल हाईवे 353 पर HP गैस कंपनी का गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। टैंकर से गैस का रिसाव अभी भी जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

See also  Navjot Singh Sidhu: आज रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, 10 महीने में ही जेल से बाहर आने की ये है वजह