टीआरपी डेस्क। Rule change From December 1 कल यानि 1 दिसंबर 2020 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव होने वाला है। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस, रेलवे और बैंक के लेनदेन से जुड़े नियम बदलने वाले हैं।

दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के समय में बदलाव होने वाला हैं। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलने वाले हैं।

आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में

24 घंटे मिल सकती है RTGS सुविधा

दिसंबर से बैंकों के पैसों के लेन-देन से जुड़ा नियम बदल सकता है। आरबीआई ने 24 घंटे के लिए आरटीजीएस सुविधा शुरू करने का ऐलान किया था।

अभी ये सुविधा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मिलती है। यानी दिसंबर से आरटीजीएस के माध्यम से चौबीसों घंटे मनी ट्रांसफर कर सकेंगे।

बदलेंगी रसोई गैस की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बदलाव करती है। यानी 1 दिसंबर से देशभर में रसोई गैस के दाम बदल जाएंगे। बीते महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

See also  चुटीला संवाद: जब भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- क्यों भूपेश जी बाबा साहब की आवाज बंद कर दिए क्या?, जवाब में "CM भूपेश बघेल" बोले- "महाराज साहब को किसने अनम्यूट किया, जांच और पता लगाना पड़ेगा"

प्रीमियम में कर सकेंगे ये बदलाव

बीमाधारक 5 साल के बाद प्रीमियम की रकम को 50 फीसदी तक घटा सकते हैं। यानि वह आधी किस्त के साथ भी पॉलिसी जारी रख पाएंगे।

एक दिसंबर से चलाई जाएंगी ये नई ट्रेनें

भारतीय रेलवे 1 दिसंबर से कई नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। कोरोना संकट के बाद से रेलवे लगातार कई नई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है, इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल दोनों शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…