बिजनेस डेस्क। 10 जनवरी रविवार को खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( CAIT ) ने सरकार से इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप और फेसबुक के ऊपर रोक लगाने की मांग की है।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर यह मांग की है। CAIT ने व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उसे इसे लागू करने से रोका जाना चाहिए या फिर उस पर पूरी तरह से रोक लगा दी जानी चाहिए।

देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा : CAIT

कैट ने मंत्री को पत्र में लिखा , ”सरकार को या तो व्हाट्सऐप को नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने से रोकना चाहिए या फिर व्हाट्सऐप के ऊपर रोक लगानी चाहिए।” कैट ने कहा कि भारत में फेसबुक के 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और इसे हर यूजर्स के डेटा तक पहुंचने में सक्षम करने से न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

See also  Gujarat Election 2022: गुजरात में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार, मैं लिख कर दे रहा हूं- केजरीवाल

जानिए क्या है WhatsApp की नई पॉलिसी

हाल ही में व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है। जो 8 फरवरी से लागू भी हो जाएगी। व्हाट्सऐप ने इसमें बताया कि वह कैसे यूजर्स के डेटा का प्रोसेस करती है और डेटा को फेसबुक के साथ किस तरह से शेयर करती है। अपडेट में यह भी कहा गया कि व्हाट्सऐप की सर्विस का उपयोग जारी रखने के लिए यूजर्स को 8 फरवरी, 2021 तक नई शर्तों और नीति से सहमत होना होगा। हालांकि, व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमने पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नई प्राइवेसी पॉलिसी बनाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…