टीआरपी न्यूज डेस्क। Turkish Religious Cult Leader Adnan Oktar इस्‍ताबुंल की एक अदालत ने तुर्की के मुस्लिमों के एक पंथ के नेता अदनान ओकतार को 10 अलग-अलग अपराधों में 1075 साल की सजा सुनाई है। अदनान का दावा है क‍ि उसकी 1000 गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन महिलाओं का आरोप है क‍ि उनके साथ जबरन रेप क‍िया गया।

बता दें कि अदनान एक पंथ का प्रमुख है और अभियोजन पक्ष उसके संगठन को आपराधिक मानता है। वर्ष 2018 में देशभर में मारे गए छापे में ओकतार के दर्जनों मानने वाले अरेस्‍ट किए गए थे। अदनान ओकतार लोगों को कट्टरपंथी मत के बारे में उपदेश देता था जबकि महिलाओं को वह ‘बिल्लियां’ बुलाता था।

टीवी शो में गर्लफ्रेंड के साथ करता था डांस

अदनान टीवी शो में इन महिलाओं के साथ डांस भी करता था जो प्‍लास्टिक सर्जरी कराई हुई थीं। उसे 1075 साल की सजा सुनाई गई है। एनटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अदनान पर यौन अपराध, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक तथा सैन्‍य जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। करीब 236 लोगों के खिलाफ मामला चलाया गया और इनमें से 78 लोग अरेस्‍ट किए गए हैं।

See also  Israel Iran War: इजराइल का बड़ा दावा: ईरान के कद्दावर नेता अली लारिजानी हवाई हमले में ढेर, तेहरान ने दावों को नकारा

घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं

सुनवाई के दौरान अदनान के बारे में कई राज और खौफनाक यौन अपराधों का खुलासा हुआ। अदनान ने दिसंबर में सुनवाई के दौरान जज को बताया था कि उसकी करीब 1000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा था, ‘महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्‍यार उमड़ रहा है। प्‍यार इंसान की खासियत है। यह एक मुसलमान की खूबी है।’ एक अन्‍य सवाल के जवाब में उसने कहा था, ‘मैं बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता हूं।’

1990 के दशक में आया था सुर्खियों में

अदनान सबसे पहले वर्ष 1990 के दशक में दुनिया के सामने आया था। उस समय वह एक ऐसे पंथ का नेता था जो कई बार सेक्‍स स्‍कैंडल में फंस चुका था। उसके ए9 टीवी चैनल ने वर्ष 2011 में ऑनलाइन प्रसारण शुरू किया था जिसकी तुर्की के धार्मिक नेताओं ने कड़ी निंदा की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  CG Transfer Breaking : नगरीय प्रशासन विभाग के 260 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, कई कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, देखें पूरी सूची…