मुंबई/नई दिल्ली। Indian Stock Exchange दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार अपनी तेजी बरकरार नहीं रख पाया। वैश्विक बाजारों में सुस्ती का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला।

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 549.49 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 49034.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.90 अंक (1.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 14433.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, आईटीसी, ग्रासिम, भारती एयरटेल और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, गेल और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, आईटी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

See also  National Medical Commission Bill 2019 के विरोध में डॉक्टरों ने फूंका पुतला

बजट पेश होने बाजार में बना रहेगा उतार चढ़ाव

पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।

वैश्विक बाजारों में सुस्ती

अमेरिका में नए राहत पैकेज का असर विश्वभर के बाजारों में देखने को मिला। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.68 फीसदी नीचे बंद हुआ है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.09 फीसदी नीचे और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सपाट बंद हुआ था।

जबकि, हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में 0.41 फीसदी की बढ़त रही। कल अमेरिकी बाजारों में भी डाओ जोंस 69 अंक नीचे बंद हुआ था और नैस्डैक 0.12 फीसदी और S&P 500 इंडेक्स 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

See also  Congressman stuck on KGF song - राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश पर केस दर्ज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…