टीआरपी डेस्क। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में वर्कला के पास मालाबार एक्सप्रेस के लगेज कम्पार्टमेंट में रविवार 17 जनवरी की सुबह आग लग गई। यह मामला कोल्लम के एडवा रेलवे स्टेशन का है।

आग लगने की आशंका होते ही यात्रियों ने अपने सूझ-बूझ का इस्तेमाल करते हुए ट्रेन की चेन खींच ली। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

फिलहाल ट्रेन में आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। अधिकारीयों ने कहा कि, रेलवे इस मामले की जांच करेगा।

जानकारी अनुसार, मालाबार एक्सप्रेस के लगेज डिब्बे पूरी तरह आग से जल चुके है। हालाँकि सामान के डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। साथ ही ट्रेन तिरुवनंतपुरम के लिए आगे बढ़ चुकी है।

See also  Trump Sign Tariff Letter: डोनाल्ड ट्रंप ने साइन की Tariff की चिट्ठी, सोमवार को होगी जारी, बोले-Take it or Leave it, क्या भारत से हो पाएगी ट्रेड डील