टेक डेस्क। वॉट्सएप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी ( Privacy Policy of Whatsapp ) में लगातार बदलाव कर रहा है। इससे पहले कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए 8 फरवरी का डेडलाइन दिया था। इसमें कहा गया था कि अगर यूजर्स कंपनी की पॉलिसी को नहीं मानते हैं तो वो प्लेटफॉर्म को छोड़कर जा सकते हैं।

मगर यूजर्स द्वारा कड़ी आलोचना के बाद वॉट्सएप ने 8 फरवरी की डेडलाइन को बढ़ाकर 15 मई तक कर दिया है। ऐसे में आज सुबह एक बार फिर वॉट्सएप ने स्मार्टफोन यूजर्स के स्टेटस अपडेट सेक्शन में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को 4 स्टेप्स में समझाने की कोशिश की है।

प्राइवेसी पॉलिसी ( Privacy Policy of Whatsapp ) के ऐलान के बाद यूजर्स लगातार टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप पर शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में कंपनी को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। लेकिन अब वॉट्सएप का कहना है कि प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स के मन में अभी भी कंफ्यूजन है, और हम उसे दूर करने के लिए और ज्यादा समय देना चाहते हैं। तो चलिए हम जानते हैं कि आखिर वॉट्सएप ने 4 स्टेप्स में प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर क्या जानकारी दी है।

See also  व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाना पड़ा महंगा, नाराज़ पति ने कर दी पत्नी की पिटाई

4 स्टेप्स में वॉट्सएप ने समझाया सबकुछ

  • वॉट्सएप ने पहले स्टेप में बताया कि हम आपकी प्राइवेसी के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • दूसरे स्टेप में कंपनी ने कहा कि, हम आपके पर्सनल मैसेज नहीं पढ़ सकते और वो एंड टू एंड एनक्रिप्टेड हैं।
  • तीसरे स्टेप में वॉट्सएप ने यूजर्स को लोकेशन को लेकर सफाई दी और कहा कि, हम आपकी शेयर्ड लोकेशन का डाटा नहीं रखते।
  • चौथे और आखिरी स्टेप में वॉट्सएप ने फेसबुक के साथ कॉन्टैक्ट न शेयर करने की बात कही है।

अब 15 मई तक मिला समय

वॉट्सएप ( WhatsApp ) ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि, ‘हम सुन रहे हैं कि हमारे लेटेस्ट अपडेट को लेकर काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। यह अपडेट फेसबुक के साथ डेटा साझा करने की हमारी क्षमता का विस्तार नहीं करता है।’ व्हाट्सएप ने इससे पहले भी सफाई देते हुए कहा था, ‘हम आपके निजी संदेश नहीं देख सकते हैं या आपकी कॉल नहीं सुन सकते हैं और न ही फेसबुक ऐसा कर सकता है।’

See also  Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल की राजनीती में लगेगा लंबा ब्रेक या जाना होगा जेल…भविष्य पर हो रहे सवाल

वहीं कंपनी ने कल ट्वीट कर कहा कि, हम चाहते हैं कि यूजर्स को नई शर्तों को पढ़ने और समझने का पूरा वक्त मिले। हम नई शर्तों को लेकर सभी तरह की दुविधाओं और अफवाहों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…