टीआरपी न्यूज डेस्‍क। बुधवार 20 जनवरी 2021 की दोपहर को नए राष्‍ट्रपति के तौर पर Joe Biden जो बाइडन के शपथ लेने के साथ ही उनके आधिकारिक घर का पता भी बदल जाएगा। राष्‍ट्रपति के तौर पर उनका नया घर White House व्‍हाइट हाउस होगा। बता दें कि ये दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के साथ-साथ विश्‍व की महाशक्ति के प्रमुख का घर भी है। इस व्‍हाइट हाउस का इतिहास काफी दिलचस्‍प है।

1792 में जॉर्ज वाशिंगटन ने रखी थी आधारशिला

1791 में अमेरिका के पहले राष्‍ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने पहली बार इसकी कल्‍पना को साकार करने के लिए इसकी जगह का चयन किया था। 1792 में इसकी आधारशिला रखी गई थी। इसका डिजाइन एक आइरिश मूल के आर्किटेक्‍ट जेम्‍स हॉबन ने तैयार किया था।

ब्रिटेन ने लगाई थी आग

1812 में युद्ध छिड़ने के बाद सन् 1814 ब्रिटेन ने इस विशाल इमारत को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद इसको दोबारा बनाने का जिम्‍मा जेम्‍स हॉबन को सौंपा गया था। 1817 में जब ये इमारत अपने पुराने रंग रूप में वापस आई तो तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति जेम्‍स मोनरो इसमें रहने के लिए आए थे। उनके ही कार्यकाल के दौरान 1824 में यहां पर साउथ पोर्टिको का निर्माण कराया गया था। 1829 में एंड्रयू जैक्‍सन ने इसके नॉर्थ पोर्टिको का निर्माण करवाया।

See also  आज का राशिफल 28 अगस्त- इस राशि वाले आज किसी कार्य में रहेंगे व्यस्त

बाहरी दीवारों पर लगे हैं सभी पूर्व राष्ट्रपतियों के चित्र

इस इमारत की दीवारों पर जॉन एडम से अब तक के सभी राष्‍ट्रपतियों के चित्र लगे हुए हैं। इसके ग्राउंड फ्लोर पर सर्विस एरिया है। यहां पर दुनिया के नेताओं के मनोरंजन के लिए अलग जगह है। यहां पर अमेरिकी इतिहास की जानकारी देने के लिए एक म्‍यूजियम भी है।

इस इमारत में 132 कमरे, 35 बाथरूम हैं। इसके अलावा यहां पर 412 गेट, 147 खिड़कियां, 28 फायरप्‍लेसेज, 8 स्‍टेयरकेस और तीन एलिवेटर्स हैं। यहां की रसोई में करीब 140 मेहमानों का खाना तैयार किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…