रायपुर। Youth Congress former CM Raman Singh भाजपा के जेल भरो आंदोलन के जवाब में युवा कांग्रेस ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर एक बजे आकाशवाणी चौक से मौलश्री विहार तक रैली निकालेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बंगले का घेराव करेंगे।

दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के चार दिग्गज मंत्री पत्रकार वार्ता में धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेंगे। पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  CG News : अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के 12 हजार मनरेगा कर्मचारी करेंगे हड़ताल, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन