टीआरपी डेस्क। कोंडागांव से लगे ग्राम पंचायत दुधगांव के कांग्रेसी जनपद सदस्य ने आत्महत्या कर ली है। कांग्रेस पार्टी के नेता दासू सोढ़ी ग्राम पंचायत दूधगांव के भूतपूर्व सरपंच थे। उन्होंने घर के पास ही पेड़ पर अपने ही कपड़े से फंदा बनाकर कांग्रेस नेता ने आत्महत्या कर ली है।

मृतक कांग्रेस नेता दासू सोढ़ी ग्रामीण क्षेत्र में अच्छे नेता माने जाते थे। उन्होंने अपनी पत्नी और मां को भी पंचायत सरपंच बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। सहायक उप निरीक्षक कोण्डागांव सुरेंद्र बघेल ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार रात्रि लगभग 10 बजे दासूराम घर से निकलने के साथ बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने फॉरेस्ट प्लांटेशन के समीप महुआ के पेड़ में फांसी लगा ली। पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पहुंच गए हैं। वे अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

See also  प्रदेश के इस शहर के तीन बड़े हॉस्पिटलों में आईटी की दबिश
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…