बर्ड फ्लू का कहर: पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री, अगले आदेश तक बंद रहेगा लाल किला
image source google

नई दिल्ली। कोरोना के साथ बर्ड फ्लू ने का खौफ लगातार जारी है। आम जनता और पर्यटक अब दिल्ली स्थित लाल किले का दीदार नहीं कर सकेंगे। दरअसल, बर्ड फ्लू को देखते हुए सरकार ने अनिश्चितकाल के लिए लाल किला बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि, लाल किला पिछले कई दिनों से बंद ही है।

इस सम्बन्ध में दिल्ली सेंट्रल के डीएम ने आज मंगलवार को एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि लाल किला और आसपास के इलाके में बर्ड फ्लू के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिसर को आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है।

वहीं इससे पहले भी लाल किले को बर्ड फ्लू के चलते बंद किया गया था। प्रशासन ने 19 जनवरी से 26 जनवरी तक के लिए आम लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। बता दें कि हर साल 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लाल किले को बंद रखा जाता है। लेकिन इस बार बर्ड फ्लू के चलते बंद किया गया था। 

See also  बर्ड फ्लू के चलते लाल किला 26 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद, 15 मृत कौओं में मिला वायरस

इसके बावजूद 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अब फिर से बर्ड फ्लू के चलते लाल किले को बंद कर दिया गया है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…