टीआरपी डेस्क। इस बार सरगुजा के मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर अपना जलवा भिखेरते नज़र आएंगे। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट के ज़रिए दिया है। कैलाश ने अपने ट्वीट में मैनपाट महोत्सव में शामिल होने की बात कही है।

कैलाश खेर ने ट्वीट में लिखा, ‘जय जोहार छत्तीसगढ़. हम कैलासा बैंड के साथ आप सबके मध्य होंगे वो भी शीघ्र ही. जुड़े रहें. छतीसगढ़ का खंडाला, सरगुजा जिला, अम्बिकापुर. मिलते हैं।’

12 से 14 फरवरी तक चलेगा महोत्सव

आपको बता दें, मैनपाट महोत्सव 12 से 14 फरवरी तक चलेगा। जिसमें छालीवुड सुपरस्टार अनुज शर्मा, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, लोकगायक दिलीप षडंगी व घनश्याम महानंद भी अपना जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक नृत्य कर्मा, शैला और सुआ नृत्य देखने को भी मिलेगा।

See also  रमन सिंह के उलट सवाल से आईएएस लाबी में उबाल तो मचना ही था...अब वजह भी जान लें

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मैनपाट स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में जिला अधिकारियों की मैनपाट महोत्सव के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने इस बार मैनपाट महोत्सव की तीन दिवसीय आयोजन हेतु 12 से 14 फरवरी तक की संभावित तिथि निर्धारित करते हुए व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया तैयारियों का निरीक्षण

साथ ही कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मैनपाट महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि डोम की लंबाई 400 फीट कर एक और मार्ग तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने वाहन पार्किंग के लिए मेला स्थल के आस पास का चयन करने कहा ताकि लोगों को वाहन छोड़कर मेला स्थल तक आने में सुविधा रहे।

कलेक्टर ने मंच से संबंधित गतिविधियों के लिए सतर्कता के साथ योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महोत्सव के दौरान दुर्घटना घटित होने पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी । इसके अलावा महोत्सव में शामिल सभी के लिए तीन- तीन ग्रीन रूम बनाए जाएंगे।

See also  DRDO: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, DRDO ने बताया कितने किमी है रेंज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…