जलगांव में सड़क हादसा, पपीता लेेकर जा रही ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत
जलगांव में सड़क हादसा, पपीता लेेकर जा रही ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बीती रात, यवल तालुक के किंगांव गांव के पास पपीते से लदा ट्रक पलटने से हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में 2 घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना रात करीब एक बजे यवल रोड पर हुई। यहां पपीता ले जा रहे ट्रक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पपीते से भरे ट्रक में कई मजदूर भी सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर कई गड्ढे हैं जिस वजह से हादसा हुआ।

ट्रक में 21 मजदूर सवार थे

घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद जलगांव और यवल की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा किया गया। इसके बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया। फिलहाल दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक में 21 मजदूर सवार थे।

See also  नए साल के जश्न पर ओमीक्रॉन का ग्रहण, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…