तेज आंधी से उड़ने लगा पंडाल, स्पीकर चरणदास महंत बाल-बाल बचे, देखें वीडियो
तेज आंधी से उड़ने लगा पंडाल, स्पीकर चरणदास महंत बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

मनेंद्रगढ़। मौसम में अचानक तब्दीली आने से मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत हादसे के शिकार होते बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष की सभा में उस वक्त भगदड़ मच गई जब चरणदास महंत के संबोधन के दौरान अचानक तूफान आ गया।

देखें वीडियो

तेज तूफान में पंडाल डगमगाने लगा तो वहीं मंच भी जोर-जोर से हिलने लगा। तूफान की वजह से कोई हादसा ना हो जाए, इसलिए आनन-फानन में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया। वहीं लोग भी जान बचाकर सभास्थल से भागे। सभा से लोगों के जाते ही तूफान और भी तेज हो गया और देखते ही देखते टेंट तितर-बितर हो गए।

जानकारी के अनुसार आज विधानसभा अध्यक्ष का कोरिया के सिद्धबाबा मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम था। पहाड़ी पर बने इस मंदिर को केदारनाथ की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसी मंदिर की आधारशिला रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे थे।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र : जल जीवन मिशन के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने पूछा सवाल, बहस के बाद विपक्ष ने किया का वॉकआउट…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…