अर्जुन तेंदुलकर के IPL चयन को Nepotism नाम देने पर फरहान का ट्रोलर्स को जवाब,
image source : google

टीआरपी डेस्क। इस साल के IPL में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का भी चयन हुआ। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 20 लाख रुपये में खरीदा। लेकिन कुछ लोगों इसे भाई-भतीजावाद यानि नेपोटिज्म का एक नाम दे रहें हैं। अर्जुन के टीम में शामिल होने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर जमकर अर्जुन तेंदलुकर को खरी-खोटे सुनाते हुए आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि यूजर्स का मानना है कि उन्हें महान खिलाड़ी का बेटा होने के कारण खेलने का मौका मिला है।

फरहान अख्तर के रिएक्शन ने जीता लोगो का दिल

जिसके बाद अभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर का रिएक्शन सामने आया है। जिसने लोगो का दिल जीत लिया है। फरहान ने मुंबई इंडियंस में अर्जुन तेंदुलकर के शामिल होने का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के आईपीएल में चयन को भाई-भतीजावाद का एक उदाहरण दे रहे हैं। वह युवा खिलाड़ी के प्रति क्रूर हो रहे हैं।

See also  ​​​​​​​राज्योत्सव 2019: कमार विलेज बना आकर्षण का केन्द्र, आदिवासी संस्कृति की जीवंत प्रदर्शनी

भाई-भतीजावाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं

फरहान ने आगे लिखा कि इस तरह की बेवजह की टिप्पणियों से उनके जोश को नहीं मारा जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में यह कहना चाहिए। हम एक ही जिम में जाते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी चुस्ती-फुर्ती के लिए कितना मेहनत करता है। एक अच्छा क्रिकेटर बनने के उसके लक्ष्य को देखा है।’

अख्तर ने लिखा कि, ‘उसके लिए भाई-भतीजावाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है और क्रूर है। इससे पहले कि वह शुरुआत करे उसके जोश की हत्या मत कीजिए और उसे इस प्रकार नीचे मत गिराइए।’

See also  भारत ने आस्ट्रेलिया के सामने रखा 353 रनों का लक्ष्य, शिखर ने बनाए शानदार 117 रन

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं जब स्टार्स के बच्चों को इस तरह ट्रोल किया गया हो। अर्जुन तेंदुलकर पर छिड़ी इस बहस पर कई यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया है। क्योंकि क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जहां भाई-भतीजावाद किसी काम का नहीं बल्कि यहां सिर्फ टैलेंट काम करता है। इसी वजह से अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलने का मौका मिला।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…