भाजपा नेता संकेत साय ने पत्नी के साथ सरकारी हेलीकॉप्टर में कराया फोटोशूट, फोटो वायरल होने पर मची खलबली...
भाजपा नेता संकेत साय ने पत्नी के साथ सरकारी हेलीकॉप्टर में कराया फोटोशूट, फोटो वायरल होने पर मची खलबली...

ड्राइवर निलंबित, मामले की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

रायपुर। एक कपल ने फोटोशूट कराने के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर को भी नहीं बख्शा और हेलीकॉप्टर में चढ़कर इस कपल ने पोज देकर फोटोशूट कराना शुरू कर दिया। जैसे ही इस कपल का यह फोटो वायरल हुआ वैसे ही सीएम की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल उठने शुरू हो गए।

मामला पुलिस लाइन स्थित स्टेट हेंगर में नवविवाहित भाजपा नेता दंपत्ति के फोटोशूट का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए के साथ ही विभागीय ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। 

जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित स्टेट हेंगर में फोटोशूट कराया। कुछ दिन पहले ही संकेत की शादी हुई है। नवविवाहित दंपत्ति की फोटो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है, और इसको सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है। 

See also  छत्तीसगढ़ में बीजेपी 42 सीट पर आगे

कांग्रेस नेता विकास तिवारी की शिकायत के बाद डायरेक्टर विमानन ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं, और विमानन विभाग के एक ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर ही दोनों को लेकर वहां पहुंचा था, और फिर वहां फोटो खिंचवाई। प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

एडिशनल डायरेक्टर कैप्टन जायसवाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी से सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का रिश्तेदार हैं संकेत साय

बता दें कि भाजपा नेता संकेत साय जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले हैं। वह फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का छत्तीसगढ़ के सदस्य हैं। जशपुर के विकासखंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत डोडापानी सरपंच संकेत कुमार साय ग्राम तमासिंघा निवासी हैं जो भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय के भतीजे एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय की ड़ेढ सास का बेटा है।

See also  रायपुर पुलिस की मानवता: कुएं में गिरी महिला की बचाई जान, रस्सी के सहारे खुद गहराई में उतरकर निकाला बाहर

पूर्व सीएम रमन सिंह का अब भी है दखल

कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम रमन सिंह की अभी भी इतनी दखल है कि एक भाजपा कार्यकर्ता को फोटोशूट के लिए स्टेट हेंगर खुलवा दिया गया। उन्होंने पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग की है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…