तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इशांत ने रचा इतिहास
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की अच्छी शुरुआत कर दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार 24 फरवरी से शुरू हुए इस डे-नाइट टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने इतिहास रचा है। पूर्व दिग्गज और कप्तान कपिल देव के बाद अब 100 टेस्ट मैच खेलने वाले वह दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। ईशांत ने इंग्लैंड के साथ मोटेरा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही इस उपलब्धि को हासिल किया।

साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले ईशांत ने अब तक कुल 99 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 32.22 की औसत से 302 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने घर में 39 टेस्ट मैचों में 103 विकेट जबकि घर से बाहर 60 टेस्ट मैचों में 199 विकेट झटके हैं। घर में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 78 रन पर नौ विकेट और घर से बाहर 108 रन पर 10 विकेट है।

See also  कोरोना के खिलाफ जंग में 30 हजार डॉक्टर वॉलंटियर उतरने को तैयार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए सबसे ज़्यादा विकेट

इशांत ने अपने करियर में अब तक सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 59 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट मैचों में 61 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 31 विकेट और वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 46 विकेट लिए हैं।

साथ ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 36 विकेट, न्यूजीलैंड के खिलाफ सात टेस्ट मैचों में 35 विकेट, बांग्लादेश के खिलाफ सात टेस्ट मैचों में 25 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में पांच और अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट में चार विकेट चटकाए हैं।

ईशांत का भारतीय टीम के साथ दूसरा पिंक बॉल टेस्ट

ईशांत ने 100 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने के बाद मैच शुरू होने से पहले टॉस के बाद कहा, ” मेरे लिए अभी तक का करियर का अनुभव काफी अच्छा रहा है। मैंने यहां तक पहुंचने के दौरान इसका काफी लुत्फ उठाया और टीम के साथ इसका पूरा आनंद लिया है।”

See also  PM मोदी 9 अगस्त को देश के 9.75 करोड़ किसानों को देंगे सम्मान निधि की अगली किस्त, खाते में ट्रांसफर होंगे 19,500 करोड़

भारतीय टीम के साथ ईशांत का यह दूसरा पिंक बॉल टेस्ट होगा। पहले पिंक बॉल टेस्ट में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। उन्होंने कहा, “जब हमने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट खेला था, तो उस समय लाल गेंद की तरह ही पिंक बॉल भी स्विंग हो रही थी। हालांकि यह बताना मुश्किल है कि गेंद कितनी स्विंग होगी। विकेट देखने के बाद ही आपको पता चलेगा कि इस विकेट पर कौन सी लैंथ सही रहेगी।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मान

आपको बता दें, अहमदाबाद के मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। राष्ट्रपति ने 100वां टेस्ट मैच पूरा करने वाले ईशांत शर्मा को मैच शुरू होने से पहले एक स्पेशल कैप और एक मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Financial Sector Changes : नवंबर से बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में बड़े बदलाव, बिंदुवार देखें विवरण…