ब्रेकिंग: पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
ब्रेकिंग: पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बता दें कि इसी सप्ताह विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी ने इस्तीफा दे दिया था और केंद्र शासित प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार गिर गई थी।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया कि पुडुचेरी में सत्तारूढ़ दल के कुछ विधायकों के पार्टी से अलग होने के बाद नारायणसामी नीत सरकार ने इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद किसी ने भी सरकार गठन का दावा पेश नहीं किया। इसके बाद उपराज्यपाल ने पुडुचेरी में विधानसभा भंग करने की सिफारिश की। जावड़ेकर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद विधानसभा भंग हो जाएगी।

जल्द जारी होंगी विधानसभा चुनाव की तिथियों

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है और इसके बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुडुचेरी में प्रशासनिक कामकाज के संबंध में जरूरी कदम जल्द उठाए जाएंगे।

See also  शराब घोटाला मामले की जांच पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी का सवाल ?


गौरतलब है कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सोमवार को विश्वासमत पेश किए जाने के बाद मत विभाजन से पूर्व उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अपने इस्तीफा सौंप दिया ​था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…