आज भारत बंद, GST-पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
आज भारत बंद, GST-पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी

नई दिल्ली/रायपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, जीएसटी और ईवे बिल समेत कई मुद्दों पर आज यानी 26 फरवरी को भारत बंद बुलाया गया है। देशभर के व्यापारी, ट्रेड यूनियनों और ट्रांसपोर्टर्स आज हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ सहित राजधानी रायपुर में इस बंद का समर्थन किया गया है।

भारत बंद को 40,000 ट्रेडर्स एसोसिएशंस ने अपना समर्थन देने की बात कही है। इसके अलावा कृषि कानूनों विरोध करने वाले कई कृषि संगठनों ने भी आज के इस भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया है।

ट्रांसपोर्टरों के शीर्ष संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने कहा कि डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा कर की उच्च दरें, ई-वे बिल से संबंधित कई बातों और वाहनों को कबाड़ करने की मौजूदा नीति आदि के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  क्रेडा की पहल से बस्तर के सुदूर अंचलों तक पहुंच रहा पेयजल