लॉकडाउन के दौरान टेलीविजन पर सीरियल देखकर, 10 साल के आयुष ने बच्चों के लिए लिख डाली 104 पन्नों की रामायण
image source : google

टीआरपी डेस्क। पिछले साल मार्च में कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया था। जिसके बाद लोगो के मनोरंजन के लिए टीवी पर रामायण समेत कई सीरियलों का एक बार फिर प्रसारण शुरू किया गया था। आपको बता दें, लॉकडाउन के दौरान टीवी पर नाटक देखकर ओडिशा के 10 साल के एक बच्चे ने फिर से रामायण लिखा है।

रामायण लिखने वाले आयुष कुमार खुंटिया ने इसे “पिलाका रामायण ” नाम दिया है। यह रामायण 104 पन्ने की है, जिसे ओडिया भाषा में लिखा गया है। आयुष ने बताया कि “मार्च के महीने में लॉकडाउन के दौरान, मेरे अंकल ने मुझे टेलीविजन पर रामायण के एपिसोड देखने के लिए कहा और बाद में उस पर कुछ लिखने के लिए कहा था।”

आयुष ने आगे बताया कि “मैंने डीडी चैनल पर प्रसारित रामायण देखा और उसके हर एपिसोड को ओडिया भाषा में अपने नुटबोक में लिखा। मुझे किताब पूरी करने में दो महीने लगे।”

See also  Horoscope 25 October 2022 : साल के आखिरी सूर्यग्रहण के दिन इन राशियों को होगा लाभ, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

आयुष ने कहा, “मैंने रामायण में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया है, जैसे भगवान राम का 14 साल के लिए वनवास जाना, रावण द्वारा देवी सीता का अपहरण। मैंने भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने पर हुए स्वागत का भी वर्णन किया है। साथ उन्होंने सभी लोगों से जीवन में नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए पढ़ने और लिखने की आदत डालने की अपील की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…